Posts

Showing posts from February, 2021

शहीद-ऐ-शाम

Image
शहीद -ऐ -शाम  साल २०१९ के फरवरी महीने की १४ तारीख ने हमारे पुरे भारत देश को झकझोर के रख दिया था।  आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ  के ४० जवान शहीद हो गए थे।  जम्मू श्री -नगर नेशनल हाईवे  पर हमलावरों ने विष्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ  काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। वो धमाका इतना भयंकर था की बस के परखच्चे उड़ गए थे। इतने से भी ना भरा उन पापी आतंकियों का मन तो अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।  हमारे जवान तो कुछ समझ ही ना पाए की आखिर क्या हुआ क्युकी तब तक उनके शरीर का एक एक पुर्जा जमीन पर बिखर गए थे। साथी जवानो की बस जो कुछ आगे थी और कुछ पीछे थी जब धमाका सुना तो बस से उतर कर देखा तो ये क्या गोलियों की बारिश हो रही थी। उस बस में जो जवान थे वो उस वक़्त गाने गा रहे थे उनके लिए भी उस दिन आखिर वैलेंटाइन डे होगा वो भी अपने वैलेंटाइन को याद कर रहे होंगे। उस दिन पूरा भारत बिलख -बिलख कर रोया था , हर  भारतीय के दिल में वैलेंटाइन की ख़ुशी से ज्यादा उस हादसे का दुःख था। ये कैसा नजारा था जब अपने ही साथी जवानो की लाशों के टुकड़ो को जवानो ने अपने हाथो से उठाया थ...